मानगो में गोलीकांड मामले का खुलासा
जमशेदपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को हथियार के साथ किया अरेस्ट
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां मानगो पुराना पुल के पास हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये लोगों के पास से 3 पिस्टल एवं 5 जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं.
बताया जा रहा है कि मानगो पुराना पुल के पास मछली कारोबारियों से रंगदारी वसूलने को लेकर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मिलकर रंगदारी की वसूली को लेकर हुई फायरिंग की घटना में ताबड़तोड़ छापामारी की.जिसके बाद कुल7लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है. उनके पास से तीन पिस्तौल,पांच जिंदा कारतूस जब्त किया गया है. जमशेदपुर के एसएसपी ने बताया कि इस कांड को रंगदारी के लिए कुंदन सिंह और माशूक मनीष गिरोह के लोगों ने अंजाम दिया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।