Live

मांडर में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त मामला

CM चंपई सोरेन ने दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी बच्चों के कुशलता की कामना की

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: मांडर थाना क्षेत्र में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त होने पर बच्चों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दु:ख व्यक्त किया है.CMने घायल बच्चों की स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि रांची के मांडर में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ बच्चों के घायल होने की सूचना से मन व्यथित है. जिला प्रशासन की टीम बच्चों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रही है. ईश्वर से सभी बच्चों के कुशलता की कामना करता हूं.

गौरतलब है किमांडर में आज एक स्कूल बस पलट गई . हादसे के वक्त बस में16 बच्चे सवार थे. इसमें एक बच्चे को गंभीर चोटें आई जिसे रिम्स रेफर कर दिया गया . वहीं बाकी बच्चों को मामूली चोट आई है जिसे स्थानीय मांडर अस्पताल में इलाज कराया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें