Live

मानवता शर्मसार

गुमला में लावारिस हालत में फेंका मिला नवजात, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला : बड़ी खबर गुमला से जहां रायडीह थाना के सिलम पाकरटोली पहाड़ के जंगल के बीच एक नवजात मिला. शिशु के रोने की आवाज पर एक महिला ने इसकी सूचना गांव के मुखिया और स्थानीय पुलिस को दी. नवजात शिशु को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत नवजात की अब तक पहचान नहीं हो सकी है.


बताया जा रहा है कि रायडीह थाना के सिलम पाकरटोली पहाड़ के जंगल के बीच एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई पड़ी. नवजात के शरीर में चीटियां रेंग रही थी.दतवन तोड़ने जंगल गई शिक्षिका लीलावती कुमारी ने यह देखकर तत्काल इसकी जानकारी गांव के मुखिया सहित स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने नवजात शिशु को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.लेकिन इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई है. अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि नवजात शिशु को किसने फेंका है और शिशु के माता-पिता कौन हैं.


सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने हरसंभव नवजात को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे. इधर पुलिस पुनः घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की और आसपास के लोगों से पूछताछ की. लेकिन अब तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. फिलहाल पुलिस की टीम अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें