ममता देवी की बढ़ी मुश्किलें
अदालत ने कांग्रेस विधायक ममता देवी सहित 13 लोगों को दिया दोषी करार, 12 दिसंबर को होगा सजा का ऐलान
हजारीबाग: इस वक्त की बड़ी खबर हजारीबाग से जहां रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी सहित13लोगों को गोला गोली कांड में अदालत ने दोषी करार दिया है. हजारीबाग पीएमएलए कोर्ट ने रामगढ़ की विधायक ममता देवी और उनके सहयोगी12लोगों को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग सेंट्रल जेल भेजा है.
बताया जाता है कि वर्ष2016में रजरप्पा थाना कांड संख्या79/ 2016के तहत ममता देवी सहित13लोगों को गोला गोली कांड में अभियुक्त बनाया गया था. ममता देवी पर आरोप लगाया गया कि न्यायालय में समय पर उपस्थित नहीं होती थी जिसके कारण उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी गई और गोला गोली कांड में दोषी करार करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत के लिए सेंट्रल जेल हजारीबाग भेज दिया गया.
वकील आत्माराम ने कहा कि रामगढ़ के कांग्रेस विधायक ममता देवी सहित संजय जयसवाल और उनके सहयोगी13लोगों को रजरप्पा थाना कांड संख्या79/2016के तहत सेंट्रल जेल भेजा गया है. सजा का ऐलान12दिसंबर को किया जाएगा. अभी तक तय नहीं किया गया है कि सजा कितने दिनों की होगी. फिलहाल12दिसंबर तक कांग्रेस विधायक ममता देवी हजारीबाग सेंट्रल जेल में ही रहेंगे. कोर्ट की ओर से दलील दी गई है कि ममता देवी को कई बार नोटिस भेजा गया था लेकिन नोटिस का जवाब उन्होंने नहीं दिया है जिसके कारण वारंट जारी किया गया. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विधायक ममता देवी पर किसी प्रकार का आरोप सिद्ध नहीं हुआ है.
सजा की बात है तो 12 दिसंबर को तय किया जाएगा. कोर्ट के आदेश सर्वोपरि है जिसे हम सभी को मानना है. अंबा प्रसाद ने कहा है कि जितने भी तरह की गवाही ममता देवी के खिलाफ की गई है अभी तक सिद्ध नहीं हो पाया है. ममता देवी को किसी प्रकार का सजा होती है तो हम लोग हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. उससे पहले सोमवार की आने वाले दलीलों को सुनने के बाद ही किसी प्रकार का निर्णय लिया जाएगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।