Live

BIG NEWS

कटिहार में मल्लिकार्जुन खरगे की फिसली जुबान, कहा कुछ ऐसा कि मंच पर बैठे कांग्रेस नेता भी हो गये हैरान

P
Prasoon Pandeyलेखक

KATIHAR : लोकसभा चुनाव में अब कांग्रेस ने भी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कटिहार से शुरुआत की। कांग्रेस के किसी बड़े नेता की बिहार में ये पहली रैली थी। कटिहार के राजेन्द्र स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के समर्थन में जनसभा की। हालांकि, जनसभा संबोधित करने के दौरान उनकी जुबान फिसल गयी।

मल्लिकार्जुन खरगे की फिसली जुबान

कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे की जुबान फिसल गयी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का साथ मत दो, जो देश को बचाता है, जम्हूरियत को बचाता है और जो गरीबों के लिए संविधान बचाता है। खरगे के इस संबोधन के दौरान मंच पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो युवाओं के लिए रोजगार और महिलाओं को सालान 1 लाख रुपये देने का हमने वादा किया है। खरगे के इस बयान पर मंच के सामने बैठे युवाओं ने जमकर ताली बजायी, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने तपाक से कहा कि ये महिलाओं के लिए हैं, आपके लिए नहीं।

डबल इंजन की सरकार पर प्रहार

इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि देश में संविधान ख़तरे में है। बिहार में डबल इंजन की सरकार के रहते हुए भी मोदी जी ने बिहार को कुछ नहीं दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें