Live

मलिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

शशि थरुर हार गए चुनाव, रिजल्ट जारी

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। मलिकार्जुन खड़गे ने इस चुनाव में शशि थरूर को हरा दिया है। इसके साथ ही कहा जा सकता है कि मलिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है।

इस चुनाव में कुल 9385 वोट पड़े, जिसमें से 416 वोट अमान्य रहे। खड़गे को 7857 वोट मिले। वहीं शशि थरूर को मात्र 1097 वोट प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम के बाद शशि थरूर ने कहा कि हम अपनी हार स्वीकार करते हैं।

हालांकि इससे पहले शशि थरूर ने चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया था। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जो हारते हैं वह इसी तरह का बहाना बनाते हैं।

वहीं भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी से हैं। भारत में एकमात्र कांग्रेस ऐसी पार्टी है जहां चुनाव आयोग का गठन हुआ है। इससे पहले आपने किसी भी पार्टी में इस तरह का चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नहीं देखा होगा।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें