Live

पटना साहिब गुरुद्वारा में बड़ा हादसा

निर्माण कार्य के दौरान धंसी मिट्टी, यूपी के मजदूर की हालत गंभीर

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : बड़ी खबर सामने आ रही है पटना साहिब से जहां पटना साहिब गुरुद्वारा में निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल मजदूर को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद पूरे तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारे में अफरा तफरी का माहौल मच गया। घायल मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रामू कुमार के रूप में हुई है।


वहीं मौके पर मौजूद प्रशासन ने एक मजदूर के दबने की पुष्टि की है। हालांकि पूरे मामले की जांच भी की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं और कोई मजदूर तो इससे हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि गुरुद्वारा में लंगर हॉल के पास नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें