धनबाद
पेट्रोल पंप में बड़ा हादसा टला, पेट्रोल लेते वक्त बाइक में लगी आग
धनबाद:हीरापुर स्थित घनी आबादी के बीच संचालित पेट्रोल पंप में बड़ा हादसा टल गया. दरअसल बाइकसवार ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल लेने पहुंचा. पेट्रोल लेने के बाद जैसे ही बाइक स्टार्ट की...बाइक से चिंगारी निकलने लगी. पेट्रोल पंप में इस तरह का हादसा होने से अफरा तफरी मच गयी. हालांकि पंपकर्मियों ने ततपरता दिखाई. फायर इक्यूपमेंट की मदद से कुछ ही पलों में आग बुझा दी गयी. हीरापुर काली मंदिर रोड में पेट्रोल पंप बेहद ही घनी आबादी के बीच संचालित है. गनीमत रही कि वक्त रहते बड़ा हादसा टल गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।