Live

मजदूर संगठनों द्वारा हड़ताल का असर

रामगढ़ में ट्रेड यूनियन मजदूर संगठनों ने किया देशव्यापी हड़ताल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: खबर हैरामगढ़ जिले की जहां विभिन्न कोयलांचल क्षेत्र में ट्रेड यूनियन मजदूर संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल किया. मजदूर यूनियन एटक एवं इंटक के संयुक्त तत्वावधान में सीसीएल बरकासयाल,उरीमारी,कुज्जु,घाटो रजरप्पा में प्रदर्शन किया गया.

मजदूर संगठनों के द्वारा चल रहे देशव्यापी हड़ताल के दौरान कोयले का उत्पादन और परिवहन प्रभावित रहा है. प्रदर्शन कर रहे संयुक्त ट्रेड यूनियन के मजदूरों ने कोल माइंस बंद कर श्रम कानून में संशोधन,प्राइवेटाइजेशन कोल ब्लॉक बिक्री को बंद करने,10वांवेतन समझौता करNCW-11शीघ्र लागू करने की मांग कर रहे थे. वहीं बंद परियोजना को सीटीओ दिया जाए ताकि उन्हें फिर से चालू किया जा सके आदि मांग मजदूरों द्वारा दोहराते दिखे.

इसके अलावा पतरातू औद्योगिक क्षेत्र केPVUNLगेट को जाम कर दिया गया. पीवीयूएनएल के दोनों गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के कारण कार्यरत मजदूर अपने अपने घर चले गए.मजदूर यूनियनों ने सरकार एवं कंपनी से न्यूनतम मजदूरी भुगतान, 12घंटे के बजाय8घंटे कार्य अवधि के अलावा अन्य मजदूर हितों से संबंधित मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें