Live

DM-SSP तलब

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर SP की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा ACTION...

A
Arun Chourasiaलेखक

लखनऊ-समाजवादी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है और इटावा के डीएम के साथ ही ईटावा और मैनपुरी के एसएसपी को तलब किया है.इसके साथ ही 6 दारोगा को तत्काल चुनाव कार्य से मुक्त करने का आदेश दिया है.

दरअसल मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग से अधिकारियों की शिकायत की और कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम और एसएसपी को हटाने की मांग की थी.इस आवेदन के बाद चुनाव आयोग ने डीएम और एसएसपी को तलब किया है.मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण व छुट्टी पर भेजे जाने की भी शिकायत में चर्चा की गई थी.आयोग ने इसको लेकर भी जवाब मांगा है.

बतातें चलें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा के लिए उपचुनाव हो रहा है जिसमें सपा की तरफ से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी सह पूर्व सांसद डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं. वहीं भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है.

लखनऊ से असरार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें