Live

' मैं जीना नहीं चाहती '

युवती ने गंडक पुल से लगाई छलांग, SDRF ने बचा ली जान

A
ASHISH KUMARलेखक

हाजीपुर : खबर है हाजीपुर से जहां एक युवती ने गंडक पुल से नदी में छलांग लगा दी है। मौके पर मौजूद राजगीरों ने युवती को डूबता देख शोर मचाया। वहीँ क्लब घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम की नजर गंडक नदी में बह रही युवती पर पड़ी। आनन फ़ानन में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू शुरू किया। गंडक के तेज बहाव में काफी मशक्कत के बाद युवती को नदी की तेज धारा से निकाला गया।

घटना दोपहर की है जब युवती अचानक ही गंडक पुल पर पहुंची और रेलिंग फांद कर नदी में कूद गई। इस दौरान पुल पर जा रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन पास ही तैनात एसडीआरएफ की टीम की नजर गंडक नदी में बह रही युवती पर पड़ी। आनन फ़ानन में एसडीआरएफ की टीम ने गंडक के तेज बहाव में काफी मशक्कत के बाद युवती को नदी की तेज धार से निकाला गया।

प्राथमिक उपचार के बाद युवती से जब पूछताछ किया गया तो युवती ने अपना नाम खुशी कुमारी बताया। उसने बताया कि उसकी उम्र 18 वर्ष है और हाजीपुर के जौहरी बाजार की रहने वाली है। इस दौरान वह बार बार कह रही थी कि 'मैं जीना नहीं चाहती'। वह दुनिया को अलविदा कहना चाहती थी। फ़िलहाल लड़की को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें