Live

Main Atal Hoon Trailer Out

अटल बिहारी वाजपेयी बन खूब गरजा 'बिहारी', पंकज त्रिपाठी के डायलॉग्स ने जीता दिल

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : मोस्ट अपकमिंग फिल्म ' मैं अटल हूं' का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में बिहार के लाल पंकज त्रिपाठी खुद अटल बिहारी वाजपेयी बने हैं। उनके साथ लाल कृष्ण आडवाणी भी नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी अटल की तरह बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि वो राजनीति में अपना परचम लहराएंगे क्योंकि लाल कृष्ण आडवाणी उन्हें सन्यास लेने की बात कर रहे थे। लेकिन वहीं अटल बिहारी अपनी पार्टी का कमल खिलाने की बात करते हैं। फिल्म के डॉयलोग्स ने दर्शकों को अभी से ही रोमांचित कर दिया है।



फिल्म में पंकज त्रिपाठी देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। मुम्बई में पंकज त्रिपाठी, फिल्म के निर्देशक रवि जाधव, निर्माता विनोद भानुशाली और निर्माता संदीप सिंह की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। यह फिल्म 19 जनवरी, 2023 को‌ देशभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।


वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनके लिए अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को निभाना आसान काम नहीं था। क्योंकि वे अटल जी का रोल निभाते वक्त मिमिक्री नहीं करना चाहते थे और उनके व्यक्तित्व की नकल नहीं करना चाहते थे। पंकज ने बताया कि निर्माता संदीप सिंह ने आईपैड में वीएफएक्स के जरिए उनकी ही एक तस्वीर दिखाई थी जिसमें वो अटल जी जैसे लग रहे थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें