Live

महिला से चेन स्नेचिंग

रेलयात्रियों ने अपराधी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद :खबर है धनबाद से जहांधनबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरा मच गयी जब प्लेटफार्म पर महिला के गले से एक शख्स ने चेन छिनकर भाग रहा था. पीड़ित महिला ने जब काफी हो हल्ला किया तब वहां मौजूद रेलयात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शनिवार की सुबह जहां कतरास निवासी महिला अपने सगे-संबंधी के घर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन पर सवार हो रही थी उसी दौरान वेस्ट बंगाल के24परगना निवासी आरोपी युवक ने महिला के गले से चेन झपट लिया.

घटना के बाद महिला ने स्टेशन पर हो हल्ला किया. महिला के शोर मचाने के बाद मौके पर ही मौजूद ट्रेन यात्रियों ने चेन स्नेचर युवक को पकड़ कर रेल पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को रेल थाना ले जाकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें