Live

MURDER से सनसनी

महिला को पहले फोन करके घर से बुलाया..और फिर कर दी निर्मम हत्या

A
Arun Chourasiaलेखक

BHAGALPUR:-मोबाइल फोन के जरिए घर से बुलाकर महिला का निर्मम हत्या का मामला सामने आया है..महिला का शव भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र कुप्पा घाट के पीछे पुल के पास से मिला है।

महिला की हत्या की सूचना के बाद इलाक में हड़कंप मच गया..मौके पर लोगों को भीड़ जमा हो गई.स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला की धरादार हथियार से हत्या की गई है।मृतक महिला की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला के निवासी कैलाश साह की पत्नी जुली कुमारी के रूप में हुई है.

वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि देर रात किसी का मोबाइल पर फोन आया था जिसके बाद थोड़ी देर में आने की बात कहकर जूली कुमारी घर से निकली थी..पर रात भर वह वापस नहीं आई..रात भर परिवार के लोग परेशान रहें और बाद में उसका शव पुल के पीछे से मिला है।उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई है.

वहीं वारदात की सूचना के बाद बरारी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें