Live

सनसनी

नवविवाहिता का पंखे से लटका मिला शव..ससुराल वाले हुए फरार

A
Arun Chourasiaलेखक

आरा- भोजपुर में नवविवाहिता का शव पंखे से झूलता हुआ मिला है.परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है.यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव की है.

मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मुकेश पंडित की 26 वर्षीया पत्नी रूबी देवी का शव पंखे से लटका हुआ मिला है.मृतका के भाई प्रदीप कुमार पंडित ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है।पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार रूबी देवी के साथ ससुराल वालों का झगड़ा चल रहा था.इसी बीच उनके बहन का शव पंखे से लटके होने की सूचना मिली है.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव जब्त कर छानबीन में जुट गई है.पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या मौत की वजह से फांसी लगने को बताया है पर मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें