Live

महिला हत्याकांड के आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

परिजनों ने की आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से जहां मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के चेंगाडांगा में सुंदरी बीबी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. बीती रात पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार हो गया है. मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. वहीं मृतका के परिजन सहित ग्रामीणों ने एसडीपीओ से मिलकर फरार हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.


बताया जा रहा है किमालपहाड़ी थाना क्षेत्र के चेंगाडांगा में बीते कल हुए सुंदरी बीबी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था. रात में पुलिस कस्टडी से आरोपी कबीरुल शेख भाग गया. पुलिस फिलहाल आरोपी की खोजबीन कर रही है.इधर मृतका सुंदरी बीबी के परिजन सहित ग्रामीणों ने एसडीपीओ अजित बिमल से मिलकर फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक शव को दफनाने से इनकार किया है.


मामले में पाकुड़ एसपी हर्दिप पी जनार्दन ने कहा कि मालपहाड़ी थाना प्रभारी समेत ड्यूटी में तैनात सभी कर्मियों से रिपोर्ट लिया जा रहा है. जैसे ही रिपोर्ट आती है.सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया जाएगा.

वहीं पाकुड़ एसडीपीओ अजित कुमार बिमल ने बताया कि हत्यारोपी कबिरुल शेख पुलिस कस्टडी से फरार मामले में ड्यूटी पर तैनात 2 जमादार, 1 हवलदार,1 सिपाही और 2 चौकीदार को सस्पेंड करने की अनुशंसा की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें