Live

महिला हत्याकांड का उद्भेदन

गुमला पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला : बड़ी खबर गुमला से जहांसिसई थाना की पुलिस ने फगनी देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 13 सितंबर को डायन बिसाही के शक में महिला की हत्या हुई थी.


मामले में गुमला एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि अभियुक्त विनोद खड़िया ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां प्रभा देवी अचानक बीमार हो गई और उसकी मौत हो गई. आरोपी ने कहा मुझे शक हुआ कि फगनी देवी ने भूत प्रेत करते हुए मेरी मां को मारा है. 13 सितंबर को स्कूल के पास चापाकल से फगनी देवी पानी लेकर घर आ रही थी. इसी दौरान टांगी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा टांगी बरामद किया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें