महेंद्र सिंह धोनी का 44 वां जन्मदिन : धोनी के फॉर्म हाउस सिमलिया में खेल प्रशासकों ने मनाया माही का बर्थ डे, दी बधाई
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी के खेल प्रशंसकों ने उनके फार्म हाउस सिमलिया में उनका बर्थ डे मनाया. माही के जन्मदिन पर उनके आवास गेट के बाहर उनके प्रशंसको ने केक काटकर उनको जन्मदिन की बधाई दी है.
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन रांची के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है क्योंकि धोनी ने रांची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. यहां के युवाओं को बड़े सपने देखना और हासिल करना सिखाए. शहर के कोने-कोने में माही के प्रशसकों ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया. लोग अपने-अपने तरीके से कैप्टन कूल को शुभकामनाएं दी है. रांची स्थित माही के सिमलिया फार्म हाउस के बाहर सुबह से ही उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लगा था. कोलकाता से खेल प्रेमी माही के जन्मदिन पर रांची पहुंचे. सिमलीया फार्म हाउस पर माही के प्रशंसकों ने केक काट कर उन्हें 44 वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है.