Live

राजनीति

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर चिराग पासवान ने BJP पर साधा निशाना..

A
Arun Chourasiaलेखक

खगड़िया- महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापटक को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधा है.

खगड़िया में एक समारोह में शिरकत करने आए सांसद चिराग पासवान ने कहा कि असम के कई जिला बाढ़ से प्रभावित है,वहां की जनता परेशान है,लेकिन वहां के सीएम बाढ़ पीड़ितों को मदद दिलाने के बजाय महाराष्ट्र के बागी विधायकों के मेहमान नवाजी में लगे हुए है।इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि देश में क्षेत्रीय पार्टी को सत्ता से बेदखल करने और कमजोर करने की साज़िश चल रही है।इसमें केंद्रीय एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग हो रहा है।राज्य के पांच साल के स्थाई सरकार को हटाने का प्रयास चल रहा है।पहले भी कई राज्य में सत्ता परिवर्तन करया गया है और अभी महाराष्ट्र में सत्ता के लिए जो खेल हो रहा है,वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं हो रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें