Live

उद्धव ठाकरे का इस्तीफा

पहले नवनीत राणा, फिर कगंना रनौत और अब राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

D
DESKलेखक

पटना। महाराष्ट्र में मचे लंबे सियासी भूचाल के बाद आखिरकार उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन महाराष्ट्र की सियासत में और उद्धव ठाकरे की सरकार पर जब से संकट आया, तब से उनके विरोधी बेहद खुश दिखे। राजनीतिक विरोधियों की खुशी तो समझ में आती है लेकिन कुछ गैर गैर राजनीतिक लोगों की खुशी भी देखने को मिली। पहले निर्दलीय सांसद नवनीत राणा फिर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा था। लेकिन अब उनके भाई और मनसे नेता राज ठाकरे ने उनपर तीखा तंज कसा है।

राज ठाकरे ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि जिस दिन मनुष्य अपने सौभाग्य को ही अपना निजी कर्तृत्तव मानने लगता है, उस दिन से उसका पतन शुरु हो जाता है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच की दूरी किसी से छिपी नहीं है। जब तक बाला साहेब ठाकरे जीवित थे, दोनों भाई एक साथ थे। लेकिन उनके निधन के बाद राज ठाकरे शिव सेना से दूर कर दिये गए। जिसके बाद उन्होंने मनसे यानि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनायी। मौजूदा संकट में भी राज ठाकरे चुप ही रहे लेकिन इस्तीफे के बाद उनका यह तंज सामने आया है।

इससे पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उद्धव ठाकरे पर तंज कसा था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत नेो उद्धव ठाकरे के उपर काफी हमला किया था। हालांकि कंगना रनौत के किसी हमलों का उद्धव ठाकरे ने सीधे तौर पर कोई जबाव नहीं दिया था। लेकिन BMC ने कंगना के मुंबई स्थित आवास पर अवैध निर्माण को लेकर बुलडोजर चलाया था। जिसपर कंगना रनौत ने कहा था कि "आज मेरा मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा"। सरकार के संकट में आते ही कंगना का यह बयान फिर से चर्चा में आ गया। कंगना ने भी अपने ट्वि्टर के जरिए जमकर तंज कसा।

उद्धव ठाकरे पर तंज कसने वालों में एक महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा है। जिन्होंने अपनी खुशी पुष्पा स्टाइल के जरिए जाहिर की।नवनीत राणा और उनके पति के हनुमान चालीसा पढने पर खासा विवाद हुआ था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें