Live

महाराष्ट्र के श्रद्धालु बाइक से पहुंचे देवघर

कहा, 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन के साथ पर्यावरण की रक्षा करने के प्रति लोगों को कर रहे जागरूक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर : महाराष्ट्र के पुणे से एक शिवभक्त 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए मोटरसाइकिल से आज बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. बाबा मंदिर में उन्होंने दर्शन और पूजा किया. युवक अभी तक केदारनाथ और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं. इसके बाद बाबा बैद्यनाथ शिवलिंग के दर्शन करने देवघर पहुंचे.


श्रद्धालु योगेंद्र ने कहा कि आज हमलोग खेतों में खाद का प्रयोग कर मिट्टी को दूषित कर रहे हैं. पहले बाबा भोलेनाथ ने समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पीकर पूरे ब्रह्मांड की रक्षा की थी. लेकिन आज हमलोग ही पर्यावरण को दूषित करने में लगे हुए हैं. इसलिए वो 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन के साथ लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें