Live

पहले लूटा फिर चलती ट्रेन से फेंका

मगध एक्सप्रेस में आरा-बक्सर रेलखंड पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

A
Arun Chourasiaलेखक

BUXER:-लूटपाट का विरोध करने पर रेलयात्री को चलती ट्रेन से बाहर फेकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।इस घटना का शिकार यात्री गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है।

यह मामला आरा-बक्सर रेलखंड का है.मिली जानकारी के अनुसार रूपेश दुबे नामक यात्री मगध एक्सप्रेस से आरा से बक्सर वापस घर लौट रहे थे।इसी यात्रा के दौरान बरूना स्टेशन के समीप अपराधियों ने 40 हजार रूपया लूट लिया और विरोध करने पर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।इस घटना में यात्री रूपेश दुबे बुरी तरह से जख्मी हो गया है और गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती है।

जख्मी रूपेश दुबे के रिश्तेदार ने बताया कि वे आरा में ट्रासंपोर्ट में काम करते है । देर रात मगध एक्सप्रेस ट्रेन से बक्सर आने के दौरान चलती ट्रेन में लुटेरों ने 40 हजार रुपये नगद लूट के बाद ट्रेन से बरुना स्टेशन के समीप फेक दिया । बक्सर स्टेशन प्रबंधक ने घटना की सूचना दी उसके बाद जख्मी को घटना स्थल से ला कर इलाज करया जा रहा है।वहीं निजी अस्पताल के डॉक्टर राजीव झा ने बताया कि जख्मी गभींर हालत में इलाजरत है जहां उसकी हालत अभी चिंताजनक हैं ।वहीं मामले के बाद रेल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें