Live

SOCIAL MEDIA

PM मोदी को गोली मार दो... मधुबनी के युवक ने व्हाट्सएप पर किया वायरल, पुलिस ने गिरफ्तार किया

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA-प्रधानमंत्री को गोली मार दो, मधुबनी के युवक ने व्हाट्सएप पर किया वायरल, पुलिस ने गिरफ्तार किया, अग्निवीर योजना से खफा युवक ने बीजेपी कार्यालय मधुबनी में भी किया था तोड़फोड़ :बिहार के मधुबनी पुलिस ने दरभंगा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया है। उसने ह्वाटसअप पर लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी को कल गोली मार दो। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत बौहरवा गांव निवासी ललन यादव के 23 वर्षीय पुत्र मोहन यादव के रूप में हुआ है।

ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि उक्त युवक का मोबाइल नंबर से लोकेशन सर्च किया गया। उसका लोकेशन विभा झा क्लिनिक के समीप आया। दल बल के साथ पहुंचे पुलिस को देखकर उक्त युवक भागने लगा । जिसके बाद पुलिस ने युवक को खदेड़ कर पकड़ा और उसके मोबाइल को जप्त किया।

मोबाइल सर्च करने पर उसके व्हाट्सएप से कई भ्रामक मैसेज मिला है। बताया जा रहा है कि युवक अग्निवीर योजना से खफा होकर मधुबनी के बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ करने भी पहुंचा था। इतना ही नहीं उसने प्रधानमंत्री मोदी को गोली मार दो वाला व्हाट्सएप मैसेज वायरल किया था।

युवक एग्जाम नहीं होने से खफा है । जिसके बाद PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस मामले में सूर्यनारायण चौपाल का भी नाम सामने आया है जो की कैथिनिया का रहने वाला है। झंझारपुर डीएसपी आशीष आंनद सहित तमाम खुफिया एजेंसी युवक से पूछताछ कर रही है ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें