तीन बच्चों की मौत से मचा कोहराम
मधुबनी के गढगांव में दो अलग-अलग हादसे में तीन बच्चों की डूबने से हुई है मौत
MADHUBANI:-बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से आ रही है जहां के एक ही गांव के तीन बच्चों की मौत डूबने से हो गई।यह दुखद हादसा जिले के भेजा थाना क्षेत्र के गढ़गांव में हुई है जहां दो अलग अलग घटना में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई ।
इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पोखर में डूबे 2 साल की नन्दनी कुमार का शव बरामद कर लिया गया है और नदी में डूबे दो लड़के शिवम व राहुल कुमार के शव की तलाश की जा रही है।दोनो बच्चों की खोज में गोताखोर के साथ ही SDRF की टीम लगी हुई है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।