Live

भगदड़

मधुबनी के कपिलेश्वर नाथ मंदिर का पट खुलते ही मची भगदड़.. कई श्रद्धालु हुए जख्मी..

A
Arun Chourasiaलेखक

मधुबनी-खबर मधुबनी से हैं... मिथिलांचल के बाबा बैजनाथ कहे जाने वाले कपिलेश्वर नाथ के मंदिर में भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए.इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अऩुसार सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर कपिलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी और मंदिर का पट खुलते ही भीड़ मंदिर अंदर एक साथ प्रवेश करने लगी,जिसकी वजह से भगदड़ मच गई.इस भगदड़ में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए स्थानी पीएचसी में भर्ती कराया गया..वहीं गंभीर रूप से घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया.

भगदड़ की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और मंदिर समेत अन्य स्थलों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कराई ताकि इस तरह की भगदड़ को रोका जा सके.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें