Hindi News / परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,घर में चल रही थी शादी की तैयारी,पसरा...

मधेपुरा में युवती की संदिग्ध मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,घर में चल रही थी शादी की तैयारी,पसरा मातम

Edited By:  |
madhepura mein yuvati ki sandighdh mout

मधेपुरा:जिले में संदिग्ध हालत में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है. मधेपुरा जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 4 में रविवार को युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला है. इधर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. इस घटना सेइलाके में सनसनी फैल गई है.

मधेपुरा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही रूबी कुमारी का सव मिलने की सूचना पर परिजन में हड़कंप मच गया. परिजनों का आरोप है कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, जबकि अंदर युवती का पैर जमीन से सटा हुआ था. इस स्थिति को देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है.

परिजनों ने यह भी बताया कि रूबी कुमारी अमित कुमार नाम के युवक से बातचीत करती थी. दोनों के बीच शादी तय हो चुकी थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी. ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिवार के अन्य सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले को गंभीरता लोतो हुए जांच में जुट गई है और हर पहलू पर छानबीन कर रही.