Live

मधेपुरा में दिनदहाड़े मुखिया की हत्या

इलाके में फैली हड़कंप, आक्रोशित ग्रामीणों ने खूब काटा बवाल

A
ASHISH KUMARलेखक

मधेपुरा : खबर है बिहार के मधेपुरा से जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने वर्तमान मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर जमकर बवाल काटा है।


मामला मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी सखुआ पंचायत के वर्तमान मुखिया को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के सम्बन्ध में बताया कि सुबह 10 बजे मुखिया दिलीप कुमार को बुलाने दो लोग आए खाना खाने के बाद वे उनके साथ अपनी बाइक से निकल गए। इसी बीच तिलकौरा - सखुवा पुल के बीच नहर पर पहुंचते ही बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दिलीप कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गोली की आवाज सुन जब तक ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौरे बाइक सवार दो अपराधी हथियार लहराते भागते दिखे।


परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों का कहना है कि दो दिन पहले मुखिया को फोन कर कुछ अपराधियों द्वारा रंगदारी की भी मांग की गई थी। जिसकी शिकायत मुखिया द्वारा थाने में की गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसका नतीजा आज यह हुआ की अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी।

ही घटना के सूचना पर मुरलीगंज और आस-पास के थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर लोगों के आक्रोश को शांत करने में जुटी है। इस सम्बन्ध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि सदर एसडीपीओ को घटना स्थल पर भेजा गया है।उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें