Live

मची अफरा तफरी

हाईस्कूल भालुबासा में अचानक आग लगी, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: खबर है जमशेदपुर की जहां सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालुबासा स्थित हाईस्कूल में अचानक आग लग गई. सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

आपको बता दें कि उच्च विद्यालय भालुबासा में नवमी बोर्ड की परीक्षा चल रही है. और परीक्षा के दौरान ही विद्युत मीटर में आग लग गई. हालांकि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन करीब 2 घंटे तक स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

वहीं मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया. फिलहाल स्थिति सामान्य है. लेकिन विद्यार्थियों में डर का माहौल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें