Live

मची अफरा तफरी

मानगो स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के मुख्य द्वार में बीती देर रात अचानक लगी आग, आग पर पाया गया काबू

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: खबर है जमशेदपुर की जहां मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट दुर्गा पूजा पंडाल के मुख्य द्वार में बीती देर रात अचानक आग लग गई. लोग यह नहीं समझ पाया कि आखिर आग मुख्य गेट पर कैसे लगी. आग लगने पर लोग इधर उधर भागने लगे. वहीं पूजा कमेटी द्वारा तत्काल अग्निशमन विभाग को फोन कर इसकी जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया.

बताया जा रहा है कि लाइटिंग की जो व्यवस्था की गई थी उसमें शार्ट सर्किट के कारण मुख्य द्वार पर आग लग गई. अगलगी की घटना में कोई हताहत होने की सूचना नहीं है. मगर पूजा पंडाल का मुख्य द्वार जलकर राख हो गया है. फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें