Live

मछली मारने को लेकर खूनी संघर्ष

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : खबर है समस्तीपुर से जहां मछली मारने को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले जिसमे 4 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां मछली मारने को लेकर दो पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ है। जानकारी मिल रही है कि एक पक्ष के द्वारा मछली पास के ही तालाब में पाला गया था। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग जबरन चोरी-छिपे मछली मार लिया। इस दौरान भागने के क्रम में उसका जाल और कपड़ा वहीं छूट गया। कपड़े से पहचान कर जब उससे पूछा गया इस विषय पर और बात करने को लेकर बुलाया गया तो वह लोग नहीं आए।

वहीँ देर रात्रि दूसरे पक्ष के लोग भारी संख्या में पहले पक्ष के घर पर पहुंचे और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट करते हुए 4 लोगों को घायल कर दिया। घायल हुआ लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जिसके बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें