Live

मचा शोर तो दबोचा गया चोर

लोगों ने कर दी जबरदस्त धुनाई, वीडियो वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शख्स को पोल में बांधकर पीटने की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे कुछ लोग एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शख्स एक चोर है और एक घर में चोरी की नीयत से उनके घर में घुस तो गया लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया।

मामला कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा पंचायत का बताया जा रहा है जहां चोरी करने के लिये घर मे घुसे एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। लोगों ने उसे पोल से बांधकर रातभर पिटाई की। हालांकि कशिश न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना मिलने पर कटरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे भीड़ से छुड़ाकर मुक्त कराया।

वहीँ इस घटना के बारे में तेहवारा के मोहना निवासी पुनिता देवी ने बताया कि आरोपी नीरज सिंह चोरी की नीयत से उनके घर में घुस गया। आरोपी उसी गांव का निवासी है। नीरज सिंह ने घर मे घुस कर वक़्सा तोड़ कर करीब 1900 सौ रुपया चोरी कर लिया। इसी बीच घरवालों को घर में चोर घुसने की भनक लग गई। घटना की खबर तेजी से आसपास में फैल गई और लोग जुट गए। मौके पर जुटी भीड़ ने उसे पोल से बांध दिया और जमकर पिटाई की।

चंदन चौधरी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें