Live

मचा हड़कंप

अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर किया घायल, घायल टीएमएच में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दी. पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. गोली उसके सिर पर लगी है.

बताया जा रहा है कि गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने जेल से छूटे अपराधी उदय चौधरी को मारी गोली. उदय के सिर में दो गोली लगी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उदय को भेजा टीएमएच जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये जांच कार्य में जुटी हुई है.

उदय पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया था. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उदय घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है. उसे इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूत्रों की मानें तो ड्रग्स के कारोबार को लेकर गोली चली. वहीं क्रिकेट के सट्टे का भी मामला है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो रहा था. उसको लेकर सट्टा लगा था. फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें