Live

मचा हड़कंप

अज्ञात अपराधियों ने एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर पर चलाई गोली, रिम्स में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां बीती रात बलियापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक दैनिक अखबार के संवाददाता पर गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल पत्रकार को बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहांसे उन्हें एसएनएमएमसीएचधनबाद रेफर कर दिया गया. वहीं पत्रकार की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दैनिक अखबार के पत्रकार प्रवीर महतो बुधवार को देर शाम जिले के बलियापुर बाजार से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर के गाड़ी से पीछा कर अपराधियों ने हमला कर दिया. इस दौरान पहले उनसे मारपीट की गई. उसके बाद अपराधियों ने पत्रकार पर गोली चला कर जान से मारने की कोशिश की. गोली कमर के नीचे भाग में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना प्रभारी पंकज कुमार वर्मा घटना स्थल पहुंचे. गंभीर स्थिति में उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहांसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया.

सूचनामिलते ही कई पत्रकार अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त की. वहींगोली फंसे होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. घटना को लेकरपत्रकारों में काफी रोष देखा जा रहा है.

बताते चलें कि कुछ माह पूर्व भी एक क्षेत्रीय चैनल के संवाददाता के साथ कोयला माफियाओंने अगवा कर मारपीट करने साथ गोली मारने का प्रयास किया. जिसमेंवह पत्रकार बच कर थाने पहुंच कर लिखित शिकायत भी की थी. पर आज तक उन माफियाओं की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा नहीं हुई. वहीं इस घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा देखा जा सकता है.

बहरहाल अब देखना है कि पुलिस की धूमिल हो रही छवि को कैसे सुधारने का कार्य किया जाता है और बेलगाम हो चुके इन अपराधियों पर कैसे नकेल कसी जा सकती है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें