Live

मचा हड़कंप

एमजीएम अस्पताल में युवक ने विवाद में होमगार्ड जवान को मारकर किया घायल, आरोपी को साकची पुलिस ने पकड़ा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: खबर हैजमशेदपुर की जहां एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने वाले युवक ने अपने नंबर का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान ने उसे कतार से आने को कहा जिस पर युवक ने जवान से उलझ गया और जवान पर हेलमेट से मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद साथी जवानों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद साकची पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को अपने साथ थाना ले गई.

बताया जा रहा है कि एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवान सुरेंद्र प्रसाद ड्यूटी पर तैनात थे. तभी मानगो निवासी अंगद मलिक 2 महिलाओं के साथ ओपीडी के कमरा नंबर9के बाहर इलाज के लिए अपने नंबर का इंतजार कर रहा था. मौके पर मौजूद सुरेंद्र प्रसाद ने उसे कतार से आने को कहा जिस पर युवक अंगद ने सुरेंद्र से उलझ गया. विवाद बढ़ने के बाद अंगद ने पास रखा हेलमेट उठा कर जवान सुरेंद्र पर हमला कर दिया जिससे होमगार्ड जवान सुरेन्द्र प्रसाद घायल हो गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें