Live

या देवी सर्वभूतेषू

आज हाथी पर विदा हो रही हैं मां जगदंबा

D
DESKलेखक

पटना। आज विजयादशमी है। आज विजयादशमी के दिन मा दुर्गा की विदाई होगी। इसी के साथ मां दुर्गा का नो दिनों तक चलने वाला अनुष्ठान समाप्त हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल यानि शुक्रवार को आश्विन शुक्ल दशमी को सर्वार्थ सिद्धि का योग है। इसी कारण रवियोग के पुण्यकारी संयोग के साथ विजयादशमी का पर्व होगा। शुक्रवार को मां जगदम्बा की विदाई हाथी पर हो रही है। इस वर्ष माता का आगमन डोली पर हुआ था। ज्योतिषियों के अनुसार, माता की हाथी पर विदाई होने से आने वाले वर्ष भर उत्तम फल के आसार बने रहेंगे। इसी दिन कलश के नीचे उगाए गए जौ को काटकर देवी देवताओं को समर्पित किये जाएंगे और उसके बाद श्रद्धालु इसे धारण कर सकेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें