Live

लुंगी पहने खेत में पहुंचे DM साहब

किसानों के साथ करने लगे धन रोपनी, इस अंदाज के सभी हो गए कायल

A
ASHISH KUMARलेखक

शेखपुरा : शेखपुरा DM सावन कुमार एक बार फिर अपने कार्यों से लोगों को चौंका दिया है। दरअसल DM साहब अचानक ही शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के भदरथी गांव में जा पहुंचे और किसानों के साथ धन (धान) रोपनी में जुट गए। DM का यह रूप जिस किसी ने भी देखा हैरान रह गया।

दरअसल शेखपुरा में औसत से कम बारिश होने के कारण किसान काफी चिंतित हैं जबकि कुछ किसानों द्वारा धान रोपनी का कार्य अपने निजी नलकूप चला कर किया जा रहा था। इसी बीच डीएम सावन कुमार एक कार्यक्रम में शामिल होने भदरथी गांव जा रहे थे । इसी बीच गांव पहुंचने से पूर्व ही डीएम सावन कुमार किसानों के द्वारा अपने निजी नलकूप के माध्यम से धान के रोपनी के खेत को तैयार कर धान रोपनी की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच डीएम सावन कुमार अचानक अपने लग्जरी गाड़ी से उतर गांव के बीच वाधार पहुंच गए और मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की रोपनी करने लगे ।

DM के इस सादगी व्यवहार से आसपास के लोग और किसान काफी अचंभित हुए और DM पहल की सराहना की है। गौरतलब है कि DM सावन कुमार लगातार व्यवस्था में सुधार को लेकर सख्त हैं जबकि कुछ स्थानों पर उनके द्वारा कई बेहतर कार्य भी किया जाता रहा है जिससे वह जिला वासियों के लिए रोल मॉडल बनते जा रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें