Live

लूडो में लगा दांव

पैसा खत्म हुआ तो मकान मालिक के हाथों खुद को हार गई महिला..फिर क्या हुआ..जानिए.

A
Arun Chourasiaलेखक

Desk-खबर यूपी के प्रतापगढ सेे है..यहां एक महिला लूडो के खेल में खुद को दांव पर लगा दी..और मकान मालिक के हाथों हार गई..और दूसरे प्रदेश में काम कर रहे पति को फोन करके जानकारी दी.

महाभारत में पांडव के अपने पत्नी द्रोपदी के जुआ में हारने की खबर के बाद प्रतापगढ के कोतवाली थाना के देवकली से जुआ में महिला के हारने की घटना सामने आई है पर यह जुआ पति के बजाय खुद महिला ही लूडो के खेल में अपने आप को दांव पर लगाई और फिर खुद को हार गई.सूचना के बाद दूसरे प्रदेश मे काम कर रहा पति वापस लौट कर पुलिस से पत्नी को वापस लेने की मांग कर रहा है.महिला के पति ने बताया कि वह राजस्थान के जयपुर में काम करता है.कड़ी मेहनत- मशक्त कर वह घर पैसा भेजता था पर उसे नहीं पता कि उनकी पत्नी उसे जुआ में उड़ाते जा रही है.उसकी पत्नी ने ही सूचना दी कि पैसा खत्म होने के बाद वह जुआ में खुद ही मकान मालिक के हाथों हार गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें