Live

Sex Racket

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, विदेशी लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पुरुष गिरफ्तार, शर्म से झुक गई आंखें

P
Prasoon Pandeyलेखक

Sex Racket ka khulasa :सेक्स रैकेट का एकबार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारते हुए देह व्यापार के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर सभी की आंखें शर्म से झुक गयी। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गये हैं।


सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा

ये पूरा मामला लखनऊ के पॉश इलाके का है, जहां मेदांता अस्पताल के पास अलकनंदा एन्क्लेव के फ्लैट में विदेशी महिलाओं का सेक्स स्कैंडल चल रहा था। लगातार आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई।


आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तारी

खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस ने सुबह में छापा मारा और फिर फ्लैट में दाखिल हुई। पुलिस की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को कमरे में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले, जिसके बाद मौके से तीन विदेशी लड़कियों और दो विदेशी पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पकड़ी गई लड़कियां थाईलैंड और नेपाल की बतायी जा रही हैं।

पासपोर्ट और वीजा की जांच जारी

आरोप है कि पकड़ी गई लड़कियां स्पा सेंटर की सर्विस देने के नाम पर सेक्स रैकेट चला रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। विदेशी लड़कियों के पासपोर्ट और वीजा की भी जांच जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें