सनसनी
लखनऊ में खेत पटवन करने गए किसान को मारी गोली..
लखनऊ - बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है..यहां खेत में पटवन करने गए किसान को बदमाशों ने गोली मार दी है...आनन फानन में जख्मी किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने की यह वारदात दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित कटोली गांव की है..यहां खेत में पटवन करने गए राजाराम नामक अधेड़ को बदमाशों ने गोली मार दी..गोली चलने की आवाज के बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे और फिर जख्मी राजाराम को अस्पताल पहुंचाया गया.स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरानी रंजिश में गोली मारने की घटना हुई है.वहीं सूचना के बाद दुबग्गा थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है.
लखनऊ से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।