Live

लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने लूट की घटना में शामिल गिरोह के 5 अपराधियों को हथियार के साथ किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से जहांपुलिस नेफाइनेंस कंपनी व व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 अपराधियों हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिफ्तार अपराधियों पर रामगढ़ और हजारीबाग जिले में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली की गोला थाना क्षेत्र के गोला रोड में एक किराए के मकान में 5 अपराधियों ने डेरा डाला है. सूचना के आधार पर छापेमारी में पांचों अपराधियों को पकड़ा गया है. गिरफ्तार अपराधियो के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस,धारदार चाकू 3 मोबाइल, एक बाइक व टैब बरामद किया गया है.

रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि इनका मुख्य कार्य बड़े व्यवसाई एवं प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के एजेंट द्वारा कलेक्शन के पैसे को लूटपाट करना था. पूर्व में इनके द्वारा मांडू रजरप्पा गोला बोकारो और रांची जिले में कई घटना को अंजाम दिया जा चुका है. अभी हाल ही के दिनों में रामगढ़ शहर में हुई दो डकैती कांड के भी यह मुख्य अभियुक्त थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें