लूटकांड का खुलासा
गढ़वा पुलिस ने हथियार के साथ 3 अपराधियों को दबोचा
गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रंका थाना क्षेत्र के अनहर गांव से बाइक पर सवार 3 अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये सभी व्यक्ति छत्तीसगढ़ में लूटकाण्ड का आरोपी था.
मामले में एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं. इसी सूचना के आलोक में पुलिस टीम गठित कर तीनों को पकड़ लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से पिस्टल,मैगजीन,चार गोली,मोटरसाइकिल सहित मोबाइल भी बरामद कर ली है. गिरफ्तार अपराधी छत्तीसगढ़ में लूटकाण्ड का अभियुक्त है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।