Live

BREAKING

बिहार में बड़ी लूट, PNB के सीएसपी में लाखों की लूट, मचा हड़कंप

P
Prasoon Pandeyलेखक

ROHTAS :बिहार में बेखौफ लुटेरों ने एकबार फिर तांडव मचाया है और लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है। बेलगाम बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के CSP से 2 लाख 70 हजार रुपये लूट लिए हैं।


PNB के सीएसपी में लाखों की लूट

लूट की ये बड़ी घटना रोहतास के आयरकोठा थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार 3 अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सभी अपराधी सीएसपी लूटने के बाद भोजपुर की तरफ भाग निकले हैं। वहीं, रोहता एसपी विनीत कुमार ने इस वारदात की पुष्टि की है।


वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें