Live

BIG BREAKING

बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख रुपये की लूट, बेखौफ अपराधियों ने CSP संचालक को मारी गोली, इलाके में दहशत

P
Prasoon Pandeyलेखक

MOTIHARI : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और CSP संचालक को गोली मारकर 8 लाख रुपये लूट लिए हैं।

बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख रुपये की लूट

लूट की ये बड़ी घटना मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के देवराहा बाबा चौक की है। बताया जा रहा है कि CSP संचालक फ्लिपकार्ट ऑफिस से अपने CSP में रुपये जमा करने जा रहा था, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी और 8 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये।

इस वारदात की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान के साथ-साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। आसपास के इलाके के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और लुटेरों की शिनाख्त की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें