Live

BREAKING

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 14 लाख रुपये की लूट, बेखौफ अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के कर्मी को मारी गोली, इलाके में दहशत

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA :बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। गया के शेरघाटी में लुटेरों ने एकबार फिर दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और शेरघाटी थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर एयरटेल कंपनी के कर्मी को गोली मार 14 लाख रुपये लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

हथियार के बल पर 14 लाख रुपये की लूट

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पीड़ित एयरटेल कंपनी के कर्मी बिहू कुमार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पहले उसे बगल के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए गया रेफर कर दिया गया।

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही डोभी पुलिस एक्शन में आयी और तुरंत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही बैग भी जब्त कर लिया। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में शेरघाटी में क्राइम के ग्राफ में इजाफा हुआ है।

बीते दिनों 24 जुलाई को शेरघाटी कोर्ट में दिनदहाड़े एक अपराधी को गोली मारी गयी थी, जो हत्या केस में अभियुक्त था और कोर्ट में पेशी के लिया लाया गया था। अपराधी को एक गोली लगी थी और एक सुरक्षाकर्मी को भी गोली लगी थी। 25 जुलाई को शेरघाटी शहर में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक को ऑफिस में घुसकर फायरिंग की गयी थी। इस दौरान अपराधी रुपये लेकर फरार हो गये थे।

(शेरघाटी से रामप्रवेश कुमार की रिपोर्ट)

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें