' लूट का मॉडल बना बिहार '
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने फिर बोला हमला, जानें क्या कहा
खगड़िया : पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर बीजेपी और जेडीयू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुधाकर ने कहा कि बिहार में न्याय का शासन नहीं चल रहा है।बल्कि लूट का ऐसा मॉडल बना है जिसे जांचना पुलिस के बस की बात नहीं। जेडीयू भी बीजेपी के लाइन पर ही चल रही है।
दरअसल सुधाकर सिंह मंगलवार को किसान आक्रोश सभा में शामिल होने खगड़िया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि बिहार में न्याय का शासन नहीं चल रहा है। बल्कि लूट का ऐसा मॉडल बना है जिसे जांचना पुलिस के बस की बात नहीं। क्योंकि लूट का मॉडल सत्ता संरक्षित है। तभी तो जेडीयू के मंत्री से लेकर बड़े नेता तक राम चरितमानस प्रकरण में बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।