Live

Loksabha Election 2024

गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो ने किया नॉमिनेशन, मंत्री बेबी देवी के साथ कई नेता रहे मौजूद

V
vivek pandeyलेखक

बोकारो : लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं. इसी क्रम में गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद ने आज नामांकन किया. वो इंडिया अलायंस के प्रत्याशी हैं. जेएमएम के सिंबल पर वो चुनाव लड़ रहे हैं. गौरतलब है कि गिरिडीह लोकसभा के लिए बोकारो में नामांकन हो रहा है, जहां मथुरा प्रसाद महतो ने नॉमिनेशन पर्चा दाखिल किया

गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नॉमिनेशन के दौरान मथुरा प्रसाद के साथ मंत्री बेबी देवी, JMM के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद रहे. नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद मथुरा प्रसाद ने मीडिया से बातचती की. और कहा कि चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी उतरते हैं, उसके बाद ही वो कुछ कह पायेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच हैं और जनता के बीच रहते हैं. इससे हमको लाभ मिलेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें