Live

Bihar Politics

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आरजेडी, तेजस्वी ने बुलायी अहम बैठक, नेताओं के साथ करेंगे मंथन

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। इसी क्रम में आज आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज अपने सरकारी आवास पर अहम बैठक बुलायी है, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

तेजस्वी ने बुलायी बैठक

तेजस्वी यादव द्वारा बुलायी गयी इस मीटिंग में वार्ड सदस्यों के साथ-साथ जिलाध्यक्ष और विधायक से लेकर मंत्री और सांसदों को भी बुलाया गया है, जहां मैराथन मंथन होगा और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।

मैराथन मंथन के बाद राष्ट्रीय जनता दल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतियां बनाएगी और उसपर नेताओं और कार्यकर्ताओं को अमल करना होगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें