Live

लोकसभा चुनाव 2024

INDIA गठबंधन की धनबाद के प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने बोकारो में किया चुनाव प्रचार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : धनबाद लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह गुरुवार को बोकारो विधानसभा क्षेत्र के 19 पंचायत का दौरा किया. अनुपमा सिंह ने अपने पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की.

इस मौके पर प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और महिलाओं और पुरुषों का समर्थन और प्यार हमें भरपूर मिल रहा है. आज 19 पंचायत विस्थापित गांव का दौरा कर रहे हैं. जहां लोगों का जन समर्थन और प्यार भरपूर मिल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि विस्थापित क्षेत्र की समस्या यह है कि लोगों को अभी तक पंचायत का दर्जा नहीं मिला है जिससे लोगों को काफी समस्याएं हो रही है. विस्थापित क्षेत्र में पंचायत का दर्जा नहीं मिलने से यहां के लोगों को सरकारी सुविधा नहीं मिल पा रही है. लोगों ने कहा है कि हम सभी आपका समर्थन करते हैं और आप जीतकर हमारी समस्याओं का समाधान करें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें