Live

लोकसभा चुनाव 2024

NDA से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा सीट से करेंगी नामांकन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा:भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा सीट से आज अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगी. नामांकन दाखिल करने के लिए अन्नपूर्णा देवी अपने कोडरमा के चाराडीह स्थित आवास से गिरिडीह के लिए रवाना हो चुकी हैं.

नामांकन के लिए गिरिडीह रवाना होने से पहले अन्नपूर्णा देवी ने अपने पति और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव की स्मृति स्थल पर उन्हें नमन किया. उसके बाद झुमरी तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद मांगा. इस दौरान उन्होंने कई बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया.

नामांकन कार्यक्रम को लेकर उनके चाराडीह स्थित आवास पर सुबह से ही गहमा गहमी देखी जा रही थी. ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ उनके समर्थक उनके आवास पर पहुंचे हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आए. बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है. नामांकन से पूर्व गिरिडीह के सर्कस मैदान में एक जनसभा भी आयोजित की जाएगी, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावे प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज सर्कस मैदान में एक बड़ी जनसभा के माध्यम से लोगों का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा. उन्होंने कहा है कि पिछले कई सालों से उन्हें पहले तो कोडरमा विधानसभा और अब कोडरमा लोकसभा के लोगों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है और इस बार भी लोग उन्हें भर भर कर आशीर्वाद देंगे, यही उन्हें उम्मीद है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें