लोकसभा चुनाव 2024
साहेबगंज एसपी ने मीटिंग में सभी थाना प्रभारी को सघन जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश
साहेबगंज : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में गुरुवार को जिले के सभी एसडीपीओ,इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की. इस दौरान उन्होंने पिछले माह में दर्ज हुए विभिन्न कांडों की समीक्षा करते हुए उसमें जल्द से जल्द प्रगति लाते हुए रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया.
एसपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी थाना प्रभारी को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाएगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।